कटघोरा: इंस्टाग्राम पर लाइक एवं व्यूज बढ़ाने के लिए कार से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दिया युवक देखें वीडियो…..

✍️ भागीरथी यादव

 

मोरगा के शासकीय स्कूल परिसर में वीडियो बनाए जाने की जानकारी, रील के गाने में आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल

 

कोरबा। सोशल मीडिया पर लाइक एवं व्यूज बढ़ाने की चाह में खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा के मोहलिन भट्ठा निवासी शिवांश पाण्डेय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोरगा क्षेत्र के किसी शासकीय स्कूल में बनाया गया है।

वीडियो में इस्तेमाल किए गए गाने में आतंकवादी शब्द भी सुनाई देता है। इस तरह के वीडियो समाज में गलत संदेश दे सकते हैं। वहीं, कार से खतरनाक स्टंट करना युवक और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

 

पुलिस से जांच और समझाइश की मांग

 

इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से निवेदन है कि वीडियो की वास्तविकता, घटना स्थल और युवक की गतिविधियों की जांच की जाए। साथ ही, आवश्यकतानुसार युवक को समझाइश दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जोखिम भरे स्टंट से बचा जा सके। हालांकि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और घटना स्थल की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।