कोरबा:वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया को कोरबा प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, तिलक भवन में हुई शोक सभा…..

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर मंगलवार को प्रेस क्लब के तिलक भवन में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

 

शोक सभा में दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अमित पुरोहित, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल एवं प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने स्व. हरिराम चौरसिया के साथ बिताए पलों और उनके पत्रकारिता जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौरसिया ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका मिलनसार स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से कोरबा के पत्रकारिता जगत और प्रेस क्लब को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक जैन, रफीक मेमन, पूर्व सचिव नागेंद्र श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, दीपक साहू, विजय दुबे, कैलाश यादव, राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, मधु डिडवानिया, रमेश वर्मा, प्रीतम जायसवाल, संतोष दास दीवान, अंकित सिंह, दीपक गुप्ता, राजा मुखर्जी, राजेश कुमार प्रजापति, विकास निर्मलकर, अनिष प्रसाद, कन्हैया पटेल, कन्हैया सोनी, भरत यादव, जसविंदर सिंह, रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, भगवती भंडारी, सिमरन कौर एवं आशा ठाकुर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।