✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। 52 वर्षीय श्रीमती भारती रोचवानी के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी उन्हें खोजने में सहयोग करने की अपील की गई है।
लापता महिला की पहचान श्रीमती भारती रोचवानी (52 वर्ष), पति श्री गोविंद रोचवानी के रूप में हुई है। उनके पुत्र का नाम अविनाश रोचवानी (अवि) है। महिला के लापता होने के बाद से परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी श्रीमती भारती रोचवानी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 98278 38533 पर सूचना दें। इसके अलावा नजदीकी पुलिस थाने में भी जानकारी दी जा सकती है।
परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनकी तस्वीर और लापता होने की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि उनकी जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया जा सके।
