महापौर पूजा विधानी के जेठ समेत ९ जुआरी पकड़ाए

Loksadan बिलासपुर :- न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार रात पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 9 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी कोनी रोड स्थित लोधीपारा इलाके में ताश के पत्तों और प्लास्टिक के कॉइन से जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में कई प्रतिष्ठित और प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के जेठ विजय विधानी, होटल व्यवसायी हरवंश लाल, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पारुल राय समेत अन्य चर्चित नाम शामिल हैं।गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईसरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे को रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोनी रोड पर कुछ प्रभावशाली लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में टीम को रेड के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से ₹41,500 नकद,प्लास्टिक कॉइन से भरा एक पेटी,ताश के पत्ते और11 मोबाइल फ़ोन जब्त किए हैं।

‍⚖️ दबाव बनाने की कोशिशें नाकामछापे के दौरान कुछ आरोपियों और उनके परिचितों ने कार्रवाई को रोकने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद सरकंडा थाने में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।

गिरफ्तार किए गए प्रमुख नाम:

सुशील अग्रवाल (60) – महावीर बाड़ा के मालिक

विजय विधानी (64) – महापौर पूजा विधानी के जेठ

हरवंश लाल (79) – होटल व्यवसायी

पारुल राय (48) – पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

रमेश कुमार अग्रवाल (70)

चन्द्रशेखर अग्रवाल (64)

बिहारी ताम्रकार (66)

तेजेस्वर वर्मा (40)

सुनील अग्रवाल (60)

  • Related Posts

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू जब्त किए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक राहगीरों को धारदार लोहे का चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में शेरा मिरी (33 वर्ष), पिता झुराराम निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), पिता होरीलाल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमन बघेल (23 वर्ष), पिता बाबूराम तथा मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण पुरी, दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    एमसीबी/ जिले के जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से लॉट से अधिक लकड़ी ट्रक में लोड कर बाहर भेजने की कोशिश का आरोप लग रहा है। मामला तब उजागर हुआ जब जांच के दौरान ट्रक से ट्रांजिट पास (TP) में दर्ज मात्रा से 58 नग अधिक लकड़ी बरामद हुई। मिली जानकारी के अनुसार काष्ठागार से लकड़ी लेकर जा रहे एक ट्रक में टीपी के अनुसार 150 नग लकड़ी दर्ज थी, लेकिन जब कर्मचारियों के संदेह के बाद ट्रक को रोका गया और उसे खाली कर गिनती की गई तो उसमें कुल 208 नग लकड़ी पाई गई। इस तरह 58 नग लकड़ी अतिरिक्त मिलने से पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है। छोटे कर्मचारियों ने रोका ट्रक बताया जा रहा है कि काष्ठागार के कुछ छोटे कर्मचारियों को ट्रक में अधिक लकड़ी लोड होने का संदेह हुआ। उन्होंने इसका विरोध करते हुए ट्रक को गेट पर ही रोक दिया और गेट में ताला लगाकर उसे बाहर जाने से रोक दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक पूरी जांच नहीं होगी, ट्रक को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। कर्मचारियों पर दबाव और धमकी सूत्रों के अनुसार जब छोटे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों ने उन पर दबाव बनाते हुए कहा कि वे अपने काम से मतलब रखें। यहां तक कहा गया कि अगर मामला बाहर गया तो नौकरी से निकलवा दिया जाएगा। मीडिया पहुंची तो बढ़ा मामला मामले की जानकारी लगते ही मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि काष्ठागार के कुछ कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों को फोटो और वीडियो लेने से रोकने की कोशिश की। ऊपर-ऊपर की जांच का आरोप बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शुरुआत में ट्रक को ऊपर से देखकर ही जांच पूरी होने का दावा कर दिया। लेकिन जब ट्रक को खाली कर वास्तविक गिनती करवाई गई तो 58 नग अतिरिक्त लकड़ी मिलने से पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। टीपी में छेड़छाड़ की आशंका मीडिया द्वारा ट्रांजिट पास (TP) दिखाने की मांग करने पर अधिकारियों ने लगभग 8 घंटे तक दस्तावेज दिखाने से बचते रहे। बाद में सामने आया कि टीपी में पहले 150 नग लकड़ी दर्ज थी, लेकिन उसमें बाद में छेड़छाड़ के संकेत भी पाए गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनकपुर काष्ठागार में वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  

    अन्य खबरे

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल