आज का दैनिक राशिफल – छत्तीसगढ़ (22 अगस्त 2025)

Loksadan।    मेष:-

व्यापार और रोजगार लाभप्रद रहेंगे।

परोपकार की भावना बढ़ेगी, नए वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं।यात्रा, नौकरी और निवेश में सफलता के योग हैं।पारिवारिक परेशानियाँ दूर हो सकती हैं।

 

वृषभ:-

संतान से संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है।कार्यों में लापरवाही न करें; शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।व्यय में वृद्धि होने की आशंका, लेन-देन में सावधानी बरतें।किसी शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है।

 

मिथुन:-

आकस्मिक लाभ की संभावना और निकटजनों से प्रसन्नता मिलेगी।मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन क्रोध पर संयम आवश्यक।यात्रा, नौकरी और निवेश की योजनाएँ लाभप्रद होंगी।खोया धन वापस मिलने की संभावना है।

 

कर्क:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभदायक रहेगा, नए अनुबंध हो सकते हैं।पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते व्यस्तता बढ़ेगी।संतान से मिलने वाले व्यवहार से सम्मान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चिंता संभव।

 

सिंह

कानूनी अड़चनें दूर हो सकती हैं, अध्यात्म में रुचि रहेगी।यात्रा, नौकरी और निवेश की स्थिति अनुकूल है।रुक-रुक धन की वसूली में प्रयास सफल रह सकते हैं।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन विलासिता बढ़ सकती है।

 

कन्या

चोट, चोरी और विवाद से हानि की संभावना है; जोखिम और जमानत टालें।प्रयासों के बावजूद सफलता में देरी संभव है, और परिवार में तनाव रह सकता है।

 

तुला

पिता से व्यापार सहयोग मिल सकता है, सरकारी कार्य सुलझेंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा; व्यवसाय में सुधार के योग बनेंगे।विवाद से दूर रहें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

 

वृश्चिक

उत्साहपूर्ण मनोवृत्ति से दिन अच्छा रहेगा।संपत्ति (जमीन/मकान) संबंधी कार्य सफल हो सकते हैं।व्यापार में उन्नति और अनायास धन लाभ की संभावनाएं हैं।बेरोजगारी दूर हो सकती है और आय बढ़ने के योग हैं।

 

धनु

नए कार्यों में जुड़ने से लाभ होगा; पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण नहीं रहेगा।पूजा-पाठ में मन लगेगा, कार्यों में प्रशंसा मिलने की संभावना है।रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे और प्रसन्नता बनी रहेगी।

 

मकर

प्रतिस्पर्धात्मक प्रयास शुभ रहेंगे, राज्य से लाभ हो सकता है।दांपत्य जीवन आनंददायक रहेगा, लेकिन बुरी खबर भी आ सकती है।भागदौड़ अधिक रहेगी और आय में कमी संभव है।

 

कुंभ

मेहनत का पूरा फल मिलेगा, साथ में सम्मान भी मिलेगा।व्यवसाय में सुधार और योजनाओं की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं।कार्यकुशलता बढ़ेगी—अनावश्यक संदेह से बचें।

 

मीन

बुद्धि-चातुर्य का उपयोग कर कठिन कार्य आसानी से निपटेंगे।व्यापार अच्छी तरह चलेगा; रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।मेहमानों का आगमन हो सकता है, और उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है।

 

 

 

 

—-

  • Related Posts

    पखांजूर में नाबालिग से हैवानियत: 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था दरिंदा

        पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने घर में अकेली पाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।  प्यास बुझाने के बहाने दी दरिंदगी को अंजाम जानकारी के अनुसार, घटना 17 जनवरी 2026 की है। ग्राम पीवी 59 निवासी आरोपी विकास बाईन (52 वर्ष) सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच पीड़िता के घर पहुँचा। उस वक्त नाबालिग घर में अकेली थी। आरोपी ने प्यास लगने का बहाना कर पानी मांगा और जैसे ही मासूम पानी लेकर आई, आरोपी ने उसे जबरन कमरे में खींच लिया और उसके साथ अनाचार किया। पूरे परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी हैवानियत की हदें पार करने के बाद आरोपी ने जाते-जाते मासूम को खौफजदा कर दिया। उसने धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने अंततः परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए पखांजूर पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को धर दबोचा। दर्ज धाराएं: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट, SI अनिल कुमार पालेश्वर, ASI बिन्दुलता देवांगन सहित रूबेन टोप्पो और आरक्षक दिव्या की मुख्य भूमिका रही।  

    अंबिकापुर में फर्जी नाम-धर्म से प्रेमजाल: आदिवासी युवती से धोखाधड़ी और शोषण का आरोप, आरोपी हिरासत में

        अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंबिकापुर में एक युवक पर नाम और पहचान छुपाकर आदिवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देने तथा आर्थिक व मानसिक शोषण करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का असली नाम मोहम्मद महफूज है, जो बिहार के पटना का निवासी बताया जा रहा है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाकर खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और इसी झूठी पहचान के जरिए युवती से संपर्क स्थापित किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी, नौकरी और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिलाकर युवती का विश्वास जीता। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया था, जिसमें उसने अपना नाम और धर्म बदलकर खुद को हिंदू दर्शाया। इसी दस्तावेज के आधार पर उसने युवती को अपने झांसे में लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग बहानों से 54 हजार रुपये नकद भी लिए, जिसके स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे गए हैं। हिंदू संगठनों ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी अंबिकापुर के नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक लॉज में फर्जी नाम से ठहरा हुआ था। संगठन के नेताओं का दावा है कि आरोपी इसी तरह दो-तीन अन्य युवतियों को भी धोखे में रख चुका है। मामले के सामने आने के बाद संगठनों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाइल की जांच में यह संकेत मिले हैं कि वह पहले भी अन्य लड़कियों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी द्वारा पहचान छुपाकर गलत मंशा से संबंध बनाने, आर्थिक ठगी और दैहिक शोषण के प्रयास के साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की अग्रिम विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं, तो मामले में धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं।

    अन्य खबरे

    पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में देशभक्ति का सैलाब, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा

    पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में देशभक्ति का सैलाब, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा

    प्रेम नगर आंगनबाड़ी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूंज

    प्रेम नगर आंगनबाड़ी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की गूंज

    पखांजूर में नाबालिग से हैवानियत: 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था दरिंदा

    पखांजूर में नाबालिग से हैवानियत: 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था दरिंदा

    अंबिकापुर में फर्जी नाम-धर्म से प्रेमजाल: आदिवासी युवती से धोखाधड़ी और शोषण का आरोप, आरोपी हिरासत में

    अंबिकापुर में फर्जी नाम-धर्म से प्रेमजाल: आदिवासी युवती से धोखाधड़ी और शोषण का आरोप, आरोपी हिरासत में

    कोरबा : गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों में आक्रोश

    कोरबा : गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों में आक्रोश

    महासमुंद में बैरियर तोड़कर भागे गांजा तस्कर रायपुर में दबोचे गए, डायल 112 को मारी टक्कर