“कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी के दो सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां भी जब्त की हैं।”

Loksadan.  कोरबा/ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में CSEB थाना चौकी एवं साइबर सेल कोरबा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।”

इसके परिपालन में कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी मुखबिर के सूचना पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

19 अगस्त को प्राप्त सूचना के आधार पर विमल पाठक के नेतृत्व में बुधवारी बाजार, कोरबा में घेराबंदी की गई, जहां 6 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 323 स्ट्रीप = 4845 नग ALPRAZOLAM टैबलेट कीमत 20,995 रुपए, 9 स्ट्रीप = 72 नग Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल (कीमत 633 रुपए, नगदी 2300 रुपए, 1 अपाचे मोटरसायकल (बिना नंबर, कीमती 90,000) कुल जप्ती राशि 1,13,928 रुपए है।

 

 

गिरफ्तार आरोपी:-

 

संगीत कुमार पटेल पिता संतोष पटेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा। जप्त रू 795 नग। Alprazolam टैबलेट, 72 नग Pyeevon spas plus कैप्स्यूल, नगदी ₹1000/- इतिहासः- पूर्व में थाना हरदीबाजार अप0क्र0 45/2025 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पिता रामदयाल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा, बजरंग चौक थाना बांकीमोंगरा। जप्त रू 810 नग ।ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/- इतिहासः- पूर्व में थाना कटघोरा का अप.क्र. 327/2024 धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

सुरेश कुमार यादव पिता धीरसाय यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी झाबर अटल चौक थाना दीपका। जप्त रू 810 नग ALPRAZOLAMटैबलेट, नगदी ₹200/-

सैफ खॉन उर्फ चांद पिता सहीद खॉन, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमरैयापारा नोनबिर्रा थाना करतला (वर्तमान पता- पंपहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी)। जप्त रू 810 नग । ALPRAZOLAMटैबलेट, नगदी ₹200/-

अभिषेक कुमार रात्रे पिता जशवंत कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी पखनापारा थाना दीपका। जप्त रू 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/-

अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू पिता आनंदराम भारद्वाज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा। जप्तः- 810 नग ALPRAZOLAM टैबलेट, नगदी ₹300/-

 

वाराणसी (उ.प्र.) से गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी संगीत पटेल के मेमोरेण्डम के आधार पर अन्य आरोपी वाराणसी उत्तर प्रदेश में होना बताया। कोरबा पुलिस की टीम एक अन्य मामले में प्रयागराज उत्तर प्रदेश में थी जिसे वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना प्राप्त होने पर टीम वाराणसी रवाना हुए। वहां पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल जप्ती, 6440 नाग, 7 पैकेट ALPRAZOLAM टैबलेट, 6000 नाग, 25 पैकेट Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल, 1608 नाग ProÛyco SPAS कैप्स्यूल, 1 पल्सर मोटरसायकल UP 65 BD 0782 को जब्त किया गया है।

 

 

आरोपी गिरफ्तार –

 

अजय कुमार कनौजिया पिता बद्रीप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजा बाजार नंदेसर, वाराणसी।

शांतनु जैसवाल पिता ज्ञानेश्वर प्रसाद, निवासी सर्किट हाउस गोविंद नगर कॉलोनी, वाराणसी।

 

अब तक कुल जप्ती

कोरबा में 4917 नग नशीली दवाएं कीमती लगभग 83000 रुपए़ नगदी ₹2300/- मोटरसायकल कीमती लगभग 30000 रुपए, वाराणसी में- नशीली दवाएं 14048 कीमती लगभग 89390/- रुपए साथ में एक नाग मोटरसायकल कीमती लगभग 30000/- रुपए एवं दो नाग मोबाइल कीमती लगभग 25000/- रुपए, कोरबा में मार्केट रेट एक नग 25 रूपये बेचते थे कुल नशीली दवाएं नग 18965 जि

सकी कुल किमत 474125 है।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी (मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में गुरुवार को मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अफीम की अवैध खेती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों के सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और अफीम की अवैध खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नशे के बढ़ते जाल में फंसता जा रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के कुछ नेता अपने साथियों को बचाने में लगे हुए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल और चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    अन्य खबरे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन