पंचायत भवन में हुई ग्रामवासियों की बैठक,सरपंच पर प्रशासनिक दबाब एसईसीएल के लिए बनाना नहीं होगी बर्दाश्त

Loksadan।  हरदीबाजार:-हरदीबाजार का आंशिक अधिग्रहण दीपका कोयला खदान विस्तार के लिए 2004-2010 में अधिग्रहण किया जा चुका है। जिसकी डीआरसी बैठक 3 अप्रैल को कोरबा कलेक्टर सभागार में हो चुकी है । जहां ग्रामीणों की मांगों व बातों को दरकिनार कर दिया गया था। आज तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन नौकरी के लिए कट-आउट लिस्ट जारी नहीं की,न कितने लोग बसाहट के पात्र हैं, ग्रामवासियों की 17 सूत्रीय मांगों पर भी प्रबंधन मौन है,ऐसे में एसईसीएल दीपका प्रबंधन जबरान मकान नापी , सर्वे का कार्य करने की कोशिश कर चुकी है,जिसका विरोध भी ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था। उसके बाद से जिला प्रशासन कभी तहसीलदार के माध्यम से,तो कभी एसडीएम के माध्यम से तो बुधवार को पाली सीओ के माध्यम से सरपंच पर कलेक्टर के साथ बैठक करने का दबाब बनाया जा रहा है,जबकि ग्रामवासियों व सरपंच ने कहा दिया है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन व ग्रामीणों की त्रिपक्षीय वार्ता हरदीबाजार में ही हो । जिसके संदर्भ में पुनः गुरुवार को 11 बजे पंचायत भवन में ग्रामवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई थी जिसमें सभी ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि एसईसीएल दीपका संबंधी जो भी समस्या है उसकी बैठक ग्रामवासियों के साथ हरदीबाजार में ही हो चाहे तहसील भवन, समुदायिक भवन या पंचायत भवन फिर भी प्रशासन बार-बार सरपंच पर बैठक करने दबाब बना रहा ये न्यायोचित नहीं है। इसे हम सभी ग्रामवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में सरपंच लोकेश्वर कंवर, नरेश टंडन, बाबूराम राठौर, अरुण राठौर,उप सरपंच प्रतिनिधि रामू जायसवाल, रामायण यादव, मनीराम भारती, राजेश जायसवाल,भुनेश्वर राठौर, नरेंद्र राठौर,अनिल टंडन,रेखराम पांडेय, रामेश्वर यादव, सुरेंद्र राठौर,दिलीप राठौर,रवि राठौर,लेखराम राठौर,विक्की जायसवाल,राज ओग्रे, कीर्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी