“छत्तीसगढ़ रत्न स्व. केदार सिंह परिहार को स्टार्स ऑफ टुमारो ने पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि”

 

Loksadan.   मुंगेली/ स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने हरियर मुंगेली अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल जाने वाली नहर रोड में पीपल, कदम, मौलश्री, सिल्वर ऑक आदि के 10 पौधों का रोपण एवं ट्री गार्ड से संरक्षित कर महान साहित्यकार, छत्तीसगढ़ रत्न, स्वर्गीय केदार सिंह परिहार को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। टीम स्टार्स के संयोजक रामपाल सिंह ने उनके अमर शब्दों “मरके देव लोक झन जातेंव, कहु जन्म झन पातेंव, अउ छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर मैं छानी बन जातेंव” को स्मरण करते हुए कहा कि जिस तरह वे अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ महतारी की छांव बने, उसी प्रकार हम प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित कर इस धरा को छांव देने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। आज का यह पौधारोपण केवल स्मृति का प्रतीक नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि हम सब मिलकर अपने संस्कार, अपनी संस्कृति और अपनी धरती को संजोएं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इन्हीं छांव भरे पेड़ों की ठंडी हवा और इन शब्दों की गर्माहट को महसूस कर सके। संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष मानसून के समय जुलाई अगस्त में हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान चलाया जाता है, यह इस अभियान के 9 वे वर्ष का आठवां और अंतिम चरण था। इस वर्ष हमारी संस्था द्वारा कुल 230 पौधे रोपे गए और उनको ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित किया गया।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, कोमल चौबे, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, रविकांत सिंह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, रघुराज सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, धीरज जैन, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सहित पर्यावरण प्रेमी विजेंद्र मानिकपुरी, अरविंद रूपवानी, सोमेश नंदवानी, आदर्श गुप्ता, अक्षय सिंह, नितेश लालवानी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी