उपराष्ट्रपति चुनाव: सोनिया-राहुल, समेत कई दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

 

लोकसदन : नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से जारी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद और मंत्री हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर निर्देश दिए। इससे पहले, ‘इंडिया गठबंधन’ के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।”

इसके अलावा, एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होने वाली है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि ‘विकसित भारत’ बने। यह जीत उस दिशा में ले जाएगी।” उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नए संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, BJP सरकार पर साधा निशाना

        दिल्ली –  दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और महासचिव सचिन पायलट ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य से जुड़े प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की BJP सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य में माइनिंग को बैकडोर से प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे आदिवासी समुदाय प्रभावित और परेशान है। कांग्रेस आदिवासी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि BJP सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर नया कानून लागू किया है, जिससे पंचायतों, गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी और यह नया कानून वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विचारधारा वाला प्रदेश है। युवाओं और आम जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं और पार्टी उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

    युवा शक्ति से गूंजा कोरबा, जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला युवा कांग्रेस कोरबा शहर द्वारा आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह एवं जिला प्रभारी पुष्पेंद्र साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि युवा कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है और आने वाले समय में युवाओं को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिला, ब्लॉक एवं वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगठन के प्रति युवाओं का जोश, अनुशासन और प्रतिबद्धता पूरे आयोजन में साफ झलकती रही। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कोरबा में संगठन पूरी तरह सक्रिय, संगठित और संघर्ष के लिए तैयार है। यह आयोजन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह