
बिलासपुर। आज़ाद युवा संगठन अपने जनाधार को मज़बूत करने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नावागांव में आयोजित कार्यक्रम में 55 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि आज़ाद युवा संगठन गरीबों, दबे-कुचले वर्गों और आम जनता की आवाज़ बनकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन केवल नाम का संगठन नहीं है बल्कि यह युवाओं का ऐसा मंच है जो अन्याय, भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का हौसला रखता है। आने वाले समय में कोटा विधानसभा क्षेत्र में संगठन का और मज़बूत विस्तार होगा।
अभियान में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। तीजमत बाई बिंझवार, राधा बाई बिंझवार, राजकुमारी धुर्वे, शुक्रिता श्रीवास, साधना यादव, हरकुँवार बाई खुसरो, सुमन मरावी, सावित्री बाई खुसरो, अंजू खुसरो, रानी खुसरो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ीं।
नए सदस्यों ने भरोसा जताया कि संगठन उनकी आवाज़ को बुलंदी देगा और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। कार्यक्रम के अंत में इशहाक कुरैशी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य समाज में बराबरी, न्याय और भाईचारे की स्थापना करना है।






