
सुकमा, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ किया। यह योजना प्रदेश की बालिकाओं के लिए शिक्षा एवं सशक्तिकरण का नया अध्याय साबित होगी।
योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों से नियमित 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान में अध्ययन हेतु वार्षिक ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे आर्थिक कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर होने वाली बेटियों को नई दिशा मिलेगी।
यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को और मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल एक योजना नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता व समाजिक परिवर्तन की नींव है।






