
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर,
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है। मण्डल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथियाँ निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं—

1️⃣ सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 01 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक।
2️⃣ विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि – 01 नवम्बर 2025 से 16 नवम्बर 2025 तक।
3️⃣ विशेष विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि – 17 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक।
मण्डल ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएँ केवल उन्हीं संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से मान्यता प्राप्त हैं। सभी संस्था प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन समयसीमा के भीतर ऑनलाइन भर दिए जाएंगे






