पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न
कोरबा,
इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर कोरबा में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे।
जयंती अवसर पर इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक 20 सूत्रीय कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए निर्णायक सुधारों और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को विस्तार से स्मरण किया गया।
कोरबा के अध्यक्ष नत्थूलाल यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर कोरबा के अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कह कि “इंदिरा जी की दूरदृष्टि, नेतृत्व क्षमता और देशहित के लिए समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा।”
उनके जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को शत-शत नमन किया। 💐🙏






