बिग बॉस फिनाले से पहले पवन सिंह को धमकी, पुलिस अलर्ट

✍️ भागीरथी यादव 

 

बिहार/मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिग बॉस फिनाले से ठीक पहले आए इस धमकी भरे फोन कॉल में पवन सिंह को चेतावनी दी गई कि वे सलमान खान के साथ मंच साझा न करें, वरना अंजाम बेहद खतरनाक होगा। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए मोटी रकम की मांग भी की।

घटना के तुरंत बाद पवन सिंह की टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा चुकी हैं।

 

धमकी के बावजूद पवन सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बिग बॉस फिनाले में शामिल होने का फैसला लिया। प्रशंसकों के बीच मामले को लेकर चिंता और आक्रोश दोनों दिखाई दे रहा है।