गरियाबंद: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25.50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

✍️ भागीरथी यादव 

 

गरियाबंद, 11 दिसंबर 2025।

कलेक्टर बी.एस. उईके के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए ग्राम नागाबुड़ा में बड़ी कार्रवाई की। आबकारी टीम ने दबिश देकर आरोपिया दुरपत गुप्ता (उम्र 42 वर्ष) के कब्जे से 25.50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

 

आरोपिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

 

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक चंदलोल गायकवाड़, आरक्षक पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप व गोवर्धन सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।