जमीन विवाद में हुई हत्या—सकरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी चढ़ाए हवालात

✍️ भागीरथी यादव

 

सकरी (बिलासपुर)। थाना सकरी अंतर्गत चोरभटठीखुर्द गांव में जमीन विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बेहद तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे।

 

घटना का खुलासा

 

प्रार्थी मयंक यादव (20) ने पुलिस से शिकायत की कि उसके पिता मनबोध यादव (48) का शव भैराबांधा तालाब के पास खून से लथपथ हालत में मिला। सकरी पुलिस ने तत्काल धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर लोहे के धारदार टंगली से हमला कर मनबोध यादव की निर्मम हत्या कर दी।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

गौतमचंद साहू (33 वर्ष), पिता हरिशचंद्र साहू

 

गुलाबचंद साहू (30 वर्ष), पिता हरिशचंद्र साहू

 

अजय ध्रुव (22 वर्ष), पिता सुखीराम

 

 

तीनों आरोपी चोरभटठीखुर्द गांव के ही निवासी हैं।

 

इस तरह बनी गिरफ्तारी की कड़ी

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

सउनि सुरेंद्र तिवारी एवं उनकी टीम ने घटनास्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

 

ये रही पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आर सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री और पवन बंजारे ने इस पूरे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।