
पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस के सिपाही अमीर आलम ने स्थानांतरण से नाराज होकर जिला परिषद कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। बताया गया कि एक दिसंबर को उनका तबादला पटना से पूर्णिया जिला बल में किया गया था, जिससे आक्रोशित होकर वे 5 हार्डिंग रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सचिवालय थाना पुलिस ने सिपाही को पेट्रोल की बोतल के साथ हिरासत में लिया। इस मामले में कार्यालय पदाधिकारियों की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
