अभनपुर में बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज़ों से 48 सिम बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव

 

अभनपुर। फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे 48 सिम कार्ड बेचकर पुलिस से महीनों तक बचता फिर रहा आरोपी शुभम गुप्ता आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। वार्ड-7 निवासी शुभम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरारी काट रहा था। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर उसकी तलाश तेज की और आज उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है, वहीं पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।