✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। सोशल मीडिया पर सस्ते दाम में iPhone बेचने का झांसा देकर साइबर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार कोरबा के अयोध्यापुरी निवासी आदर्श श्रीवास ठगी का शिकार हुए। iPhone 13 Pro खरीदने के दौरान उनसे 10,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।
पीड़ित आदर्श श्रीवास ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर iPhone 13 Pro का आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। बातचीत के दौरान ठग ने बिलासपुर के राजकिशोर नगर में अपना ऑफिस होने का दावा किया और भरोसा दिलाने के लिए DHL कूरियर कंपनी के नाम से एक फर्जी लिंक भेजा। साथ ही एक व्यक्ति को डिलीवरी बॉय बताकर एडवांस भुगतान करने के लिए कहा।

भरोसा कर आदर्श श्रीवास ने 10,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही ठग ने मोबाइल भेजने के बजाय संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

🎥 इस वीडियो में देखें, ठगों ने किस तरह बातों और फर्जी लिंक के जरिए विश्वास जीतकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। यह वीडियो लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साझा किया जा रहा है, ताकि कोई और इस तरह की साइबर ठगी का शिकार न बने।
सावधानी ही सुरक्षा
सोशल मीडिया पर सस्ते मोबाइल के ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को एडवांस भुगतान न करें।
कूरियर कंपनी के नाम से भेजे गए लिंक की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें।
ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।


लोकसदान की अपील: इस वीडियो और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। आपकी एक शेयर किसी अन्य व्यक्ति की मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से बचा सकती है।




