पिपरिया–पसान स्टेट हाईवे पर विशालकाय अजगर से मचा हड़कंप!

सुशील जायसवाल   कोरबी चोटिया :- कोरबा जिले के पिपरिया–पसान–दुल्लापुर से कोटगढ़ मुख्य स्टेट हाईवे मार्ग पर आज दिनांक 4 अक्टूबर को एक विशालकाय अजगर के दिखाई देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लगभग सात फीट लंबे इस अजगर ने सड़क के बीचोंबीच आकर वाहन चालकों में कौतूहल और डर दोनों ही माहौल बना दिया। अजगर की फुफकार से राहगीर और वाहन चालक कुछ देर तक भयभीत रहे। हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।   घटना स्थल पर कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वन विभाग के अनुसार, सांप पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं और उनका संरक्षण आवश्यक है। यह घटना लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दे गई।

पसान में खदान खोलने के विरोध पर बढ़ा विवाद — नहीं लिया गया संज्ञान तो होगा आंदोलन : दीनानाथ आयाम

  कोरबा। पसान तहसील अंतर्गत पुटीपखना क्षेत्र में निजी कोयला खदान खोलने के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गो.ग.पा.) के ब्लॉक इकाई पसान ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों की आपत्तियों पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।   ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ आयाम के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधियों ने तहसीलदार पसान वीरेंद्र कुमार श्याम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा को आवंटित कोल माइंस की प्रक्रिया में पेसा एक्ट 1996 और छत्तीसगढ़ पेसा नियमावली 2022 के प्रावधानों की अनदेखी की गई है।   गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा द्वारा प्रभावित ग्राम पंचायत के सचिव को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए निर्देशित किया गया, जो कानूनी प्रावधानों के विपरीत है।     दीनानाथ आयाम ने कहा कि —   > “यदि प्रशासन और कंपनी ने कानून को दरकिनार कर कार्यवाही जारी रखी, तो पार्टी जनहित, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संवैधानिक लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी।”       इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवन सिंह पेंद्रो, गणेश आयाम, खेलन सिंह अर्मों, अजय केंवट, मुकेश पोया, शनि मरावी, अमित उदय, सौरभ अर्मों, हमेंद्र मरावी, पुरन पेंद्रो एवं संदीप आयाम उपस्थित रहे।   📍 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रशासन से तत्काल पुटीपखना क्षेत्र की ग्राम सभाओं की राय लेने और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।

ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी अनोखी सजा – पौधारोपण कर किया सुधार का संदेश

कोरिया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा जिले में अनुशासन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई है। परंपरागत दंड के बजाय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षकों को समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्य सौंपा गया — पौधारोपण।   यह अनूठी पहल न केवल अनुशासन को सुदृढ़ करने का संदेश देती है, बल्कि पुलिस विभाग की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।   इस क्रम में आरक्षक 124 महेंद्र रजक (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), 390 मुनीत बखला (पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर), 294 अर्जुन टोप्पो (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), 592 जितेंद्र राजवाड़े (थाना बैकुंठपुर) तथा 497 नर्मदा श्रीवास्तव (थाना सोनहत) को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण 5-6 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया।   रक्षित निरीक्षक द्वारा सभी की ओ.आर. पेशी कराई गई, जिसके अनुपालन में आज 04 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन बैकुंठपुर परिसर में आरक्षकों ने पौधारोपण कर अपने अनुशासनहीन व्यवहार की भरपाई एक सकारात्मक रूप में की।   पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे की इस अभिनव पहल से यह संदेश गया कि –   “गलती स्वीकार कर समाज के लिए कुछ अच्छा करना ही वास्तविकसुधार है।”  

डीजे की धुन पर मां दुर्गा का विसर्जन, गांव में उमड़ा उत्साह

सुशील जायसवाल कोरबी चोटिया – श्री श्री नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा में गांववासियों ने धूमधाम के साथ माता को विदाई दी। साप्ताहिक बाजार मोहल्ला से शुरू हुई यह यात्रा गांव की सभी गलियों से होकर बस स्टैंड तक गई और अंततः फुलसर नदी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की गई।   ग्रामीण डीजे की धुन और जसगीतों पर थिरकते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने झांझ-मंजीरे और डीजे साउंड के बीच उत्सव का आनंद लिया। माता के दर्शन और विसर्जन में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी ने भाग लिया। विशेष रूप से, महिलाएं माता की झांकी देखकर आशीर्वाद ग्रहण करती हुईं दिखाई दीं। इस अवसर पर रात्रि में दोनों समितियों द्वारा रावण दहन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद उठाया। पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने अपने दल बल के साथ व्यवस्था को सुनिश्चित किया।   इस आयोजन ने गांव में उल्लास और भक्ति का समन्वय बखूबी दिखाया।  

कोरबा में “माउंटेन राइड ऑन व्हील्स” का आयोजन, भागीरथी यादव सहित कई जिलों के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र

✍️ भागीरथी यादव   कोरबा: फिटनेस और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरबा नगर निगम द्वारा आयोजित “माउंटेन राइड ऑन व्हील्स” कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कोरबा के साथ-साथ आसपास के कई जिलों के नागरिकों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।   इस साहसिक और फिटनेस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य और साहसिक अनुभव को बढ़ावा देना था, बल्कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।   दिनांक: 04/10/2025   दर्री थाना के आरक्षक भागीरथी यादव ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। उनके उत्साह और योगदान को देखते हुए उन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।   नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सक्रिय जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   फोटो कैप्शन: “माउंटेन राइड ऑन व्हील्स” कार्यक्रम में कई जिलों के प्रतिभागियों के बीच श्री भागीरथी यादव को प्रमाणपत्र प्रदान किया जा रहा है।

बैंड-बाजा और मांदर की थाप पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट   पाली – ग्राम नुनेरा में ब्राह्मण मोहल्ला स्थित सुरेश दुबे (राजू महाराज जी) के निवास पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा ब्राह्मण मोहल्ला से प्रारंभ होकर आम चौक, बांधाखार, बस स्टैंड होते हुए बड़े तालाब तक पहुंची। पूरे मार्ग में बैंड-बाजा, मांदर, झांझ और मंजीरे की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। ग्रामीणों ने जसगीत गाते हुए मांदर की थाप पर नृत्य किया और माता को भावभीनी विदाई दी। महिलाओं ने भी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। मां दुर्गा की विदाई देखने गांव की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर आज राजधानी में देंगे धरना, कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े

✍️ भागीरथी यादव रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शनिवार को राजधानी रायपुर में धरना देने जा रहे हैं। वे लंबे समय से कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग उठा रहे हैं।   पूर्व मंत्री ने कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। कंवर ने शुक्रवार को रायपुर पहुंचकर स्पष्ट कहा कि “जब तक कलेक्टर को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”   कंवर का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार अनियमितताएं हो रही हैं, जिनकी शिकायतें वे पहले भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन शासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है।   इस बीच, शासन स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से ननकीराम कंवर द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।   प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन आवश्यक कदम उठा सकता है। वहीं, ननकीराम कंवर के समर्थकों के बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचने और धरने में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।    

बारिश के कारण पोड़ी में दशहरा महोत्सव स्थगित, मौसम खुलते ही होगा आयोजन

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की ग्राउंड रिपोर्ट   पाली :- ग्राम पंचायत पोड़ी में 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाला दशहरा महोत्सव बारिश और खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। इस आयोजन में संयोजक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य झांकियों और रावण दहन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाना था।   लगातार हो रही वर्षा के कारण मैदान में जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके चलते आयोजन समिति ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।   आयोजकों ने बताया कि मौसम साफ होते ही आगामी दिन में महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संपन्न होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से संयम बनाए रखने और मौसम सुधरने के बाद अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।   नई तिथि की आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।

ग्राम पंचायत अरसिया में ग्राम सभा का सफल आयोजन संपन्न

  सुशील जायसवाल की रिपोर्ट – कोरबी चोटिया   कोरबी चोटिया :- जिले के सीमावर्ती सुदूर वनांचल क्षेत्र तथा पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अरसिया में दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा का आयोजन संपन्न हुआ।   ग्राम सभा की अध्यक्षता सर्वसम्मति से ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक बीरबल सिंह बिंझवार को सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम की सरपंच श्रीमती चंद्रवती पैकरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।   इस अवसर पर रोजगार सहायक सुबेलाल लाल बिंझवार ने शासन की विभिन्न योजनाओं तथा वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अंतर्गत गांव की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित एजेंडा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराने और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने पर बल दिया।   हल्का पटवारी विजय कुमार तंवर ने राजस्व विभाग से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए बताया कि शासन की मंशानुसार किसानों की भूमि रकबा दुरुस्ती, अतिवृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल हानि तथा आकस्मिक मृत्यु से संबंधित सहायता योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी जा रही है। ग्राम सभा प्रभारी राजेश कुमार दिनकर ने शासन द्वारा जारी विभिन्न गाइडलाइनों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को अवगत कराया तथा सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।   बैठक में उपसरपंच टपंरेशवर कुमार यादव, पंच करजंन सिंह बिंझवार, करन सिंह बिंझवार, फेकू दास महंत, पुष्पा बाई, हिरमेंद बाई, दिलकुंवर बाई, सुकरित बाई, कमलिया बाई, बाला बाई, मितानिन सावित्री बाई, सरपंच पति योगेश कुमार पैकरा, कोटवार तुलसी दास महंत सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।   ग्राम सभा का समापन सर्वसम्मति से गांव के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संकल्प के साथ किया गया।

🌟 3 अक्टूबर 2025 का राशिफल 🌟

✍️ भागीरथी यादव आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा—     —   ♈ मेष (Aries)   आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। निवेश से लाभ हो सकता है।   ♉ वृषभ (Taurus)   कामकाज में व्यस्तता रहेगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।   ♊ मिथुन (Gemini)   यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।   ♋ कर्क (Cancer)   स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।   ♌ सिंह (Leo)   आज भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा।   ♍ कन्या (Virgo)   आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होगा।   ♎ तुला (Libra)   आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। शाम का समय परिवार संग अच्छा बीतेगा।   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।   ♐ धनु (Sagittarius)   भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।   ♑ मकर (Capricorn)   धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।   ♒ कुंभ (Aquarius)   आज का दिन शुभ है। नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन है।   ♓ मीन (Pisces)   आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। – 👉 कुल मिलाकर आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा।  

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल