भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कोरबा की जिला कार्यकारिणी घोषित

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं अनुमोदन के पश्चात भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साथ जी की सहमति, साथ ही भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय अनुपम पॉल जी के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति सूची जारी की गई।

जिला संयोजक डॉ. अंजना सिंह द्वारा घोषित इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय योगदान देंगे।