
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा, दर्री (छत्तीसगढ़), 15 अप्रैल 2026।
क्षेत्र के स्थानीय पार्षदों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए सीएसपीजीसीएल (CSPGCL), दर्री के मुख्य अभियंता को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। इस पहल के माध्यम से पार्षदों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई के दौरान किए गए वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि दर्री, कोरबा स्थित परियोजना के प्रारंभ से पूर्व आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों को रोजगार देने एवं क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम आश्वासन दिए गए थे। लेकिन अब तक इन वादों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रीय युवाओं और श्रमिकों में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है।
स्थानीय पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे पहले भी कई बार इस संबंध में निवेदन और पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि 10 दिनों के भीतर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और किए गए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
पार्षदों ने चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे जनहित में आंदोलन/विरोध के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और परियोजना प्रबंधन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद सरोज शांडिल्य, बिनोद कुमार तिवारी, जनक सिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव और अजय कुमार चंद्रा शामिल रहे।
स्थानीय पार्षदों की इस पहल को क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोगों को उम्मीद है कि इससे रोजगार और विकास के मुद्दों पर जल्द सकारात्मक निर्णय सामने
