सर्व यादव समाज बिलासपुर को मिली नई नेतृत्व टीम, रामचंद्र यादव फिर बने जिला अध्यक्ष

✍️ भागीरथी यादव

 

 

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ समाज में उत्साह का माहौल, विभिन्न पदों पर अनुभवी और नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर। सर्व यादव समाज बिलासपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम के गठन के बाद समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार रामचंद्र यादव को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जसवंत यादव को महासचिव, नरेंद्र यादव को जिला कोषाध्यक्ष, श्रीराम यादव को जिला उपाध्यक्ष तथा दुर्गेश यदु को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

संभाग स्तर पर पूर्व टीआई धन्नु लाल यादव को संभागीय अध्यक्ष तथा कोरबा निवासी नत्थू लाल यादव को संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महिला विंग में भी गीता यादव को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन ने उन पर अपना विश्वास कायम रखा है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सर्व यादव समाज के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है।