यादव समाज महिला संगठन ने जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत, सावन झूला उत्सव का दिया आमंत्रण

✍️ भागीरथी यादव

 

 

दर्री। यादव समाज एचटीपीएस शाखा दर्री महिला संगठन द्वारा बुधवार को अयोध्यापुरी स्थित मिथलेश यादव के निवास पर जिला अध्यक्ष  गीता यादव के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पहार पहनाकर एवं सम्मानित कर संगठन की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में महिला संगठन की सचिव संतोषी यादव एवं कोषाध्यक्ष  गायत्री यादव का भी महिला टीम द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इस दौरान आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे संजय नगर सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले सावन झूला उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी समाजजनों एवं महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष  बिसाहीन यादव, सचिव  मानकी यादव, कोषाध्यक्ष  शारदा यादव सहित  चंद्रिका यादव,  मंजू यादव,  मधु यादव,  सविता यादव,  नीरा यादव,  कुमारी यादव,  दुर्गा यादव,  संपत्ति यादव,  हरबती यादव,  कौशल्या यादव,  अनीता यादव,  जमतीन यादव,  कावेरी यादव,  मंदाकिनी यादव एवं बड़ी संख्या में यादव समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर संरक्षक  नत्थूलाल यादव, मिथलेश यादव एवं  कमल नारायण यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।