✍️ भागीरथी यादव
बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पीआईसी के दायित्वों में बदलाव के बाद वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति भी नियुक्त किया गया है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व पीआईसी सदस्य दिलीप दास की सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद अश्वनी कुमार मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
नियुक्ति के बाद मिश्रा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर वार्ड क्रमांक 13 सहित क्षेत्र के लोगों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
