✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद एवं जिला खनिज न्यास (DMF) कोरबा के सदस्य मुकुंद सिंह कंवर का जन्मदिन शनिवार को उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। सुबह से ही समर्थकों, वार्डवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

जन्मदिन के अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर भी मुकुंद सिंह कंवर का जन्मदिन आत्मीय माहौल में मनाया गया। मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुकुंद सिंह कंवर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुकुंद सिंह कंवर को मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन के भी करीबी लोगों में माना जाता है। यही वजह है कि देवांगन परिवार के साथ उनकी आत्मीयता और नजदीकी राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का विषय रहती है। जन्मदिन के अवसर पर मंत्री के निवास पर हुई मुलाकात में भी यह आत्मीय संबंध नजर आया।

इस अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने मुकुंद सिंह कंवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहना उनकी जिम्मेदारी है।
अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत मुकुंद सिंह कंवर ने सभी क्षेत्रवासियों, समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मुकुंद सिंह कंवर के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
