कोरबा के बाद अब जांजगीर में भी पुलिस अधिकारियों का तबादला, चार अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

जांजगीर-चांपा, 11 सितंबर। कोरबा के बाद अब जांजगीर-चांपा जिले में भी पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक अशोक वैष्णव और सउनि बाबूलाल दिवाकर को थाना चांपा से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक कमलेश शेंडें को थाना प्रभारी सारागांव से हटाकर थाना प्रभारी चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक प्रमोद कश्यप, जो यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।