मुड़ापार पेट्रोल पंप की टंकी में मिली मैनेजर की लाश, संचालक पर FIR

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में मैनेजर ओमप्रकाश यादव की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।

7 सितंबर को ओमप्रकाश का शव पेट्रोल मिश्रित पानी से भरी सिंटेक्स टंकी में मिला था। बेटे करण यादव के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में उनके पिता ऑफिस से चाड़ी और गेलन लेकर टंकी की ओर जाते दिखाई दिए थे। आशंका है कि पानी की जांच के दौरान वे टंकी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

करण ने पंप संचालक पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।