कोरबा: गणेश विसर्जन में पुलिस से गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज कम कराने की समझाइश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के मामले में उरगा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग की है।

गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा निर्धारित नियमों का पालन कराने के लिए डीजे बंद करने अथवा आवाज कम करने की समझाइश दी जा रही थी। इसी दौरान आमपाली निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार खड़िया ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नेमदास के साथ गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

मामले में उरगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर डीजे बजाने के मामले में डीजे संचालक के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है