✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। नगर पालिक निगम दर्री क्षेत्र में सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने दुकानों के सामने लगाए गए अतिरिक्त सेट, शेड और अन्य निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क की सीमा में आने वाले ऐसे हिस्सों को हटाया गया, जिससे मार्ग पर आवागमन में परेशानी हो रही थी।

नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थान पर किसी भी तरह का अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान निगम अमले की मौजूदगी में दुकानों के सामने लगे सेट हटाए गए और सड़क किनारे का हिस्सा खाली कराया गया।

निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे भी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है।
