✍️ भागीरथी यादव
कोरबा कोसाबाड़ी। नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों की समस्या, साफ-सफाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक कोसाबाड़ी में एकत्रित हुए और नगर निगम कार्यालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में बैरिकेडिंग की। इस दौरान युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रस्साकशी हुई।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदहाल सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या दूर करने, नालियों की सफाई और शहर में नियमित साफ-सफाई सहित अन्य मांगें रखी गईं। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क सहित आवश्यक विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क, बेहतर नाली व्यवस्था, जलभराव से मुक्ति और नियमित साफ-सफाई नागरिकों का अधिकार है। निगम द्वारा विभिन्न मदों में टैक्स वसूला जाता है, इसलिए शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है।
सोनी ने कहा कि खराब सड़कों के कारण यदि किसी नागरिक की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो नियमानुसार नगर निगम से मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क, नाली, जलभराव और सफाई जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर, आनंद सिंह, लहन सिंह,राहुल साहू, आजाद बक्स, नियाज खान, सोमराज पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, शैलेंद्र कुर्रे, संजय कुमार, दीपक दास महंत, प्रहलाद साहू, अविनाश केसरवानी, मोनू ठाकुर, दिवाकर राजपूत, मयंक अग्रवाल, अनिकेत यादव, संजय पटेल, प्रियांशु सिंह, आकाश राज, पंकज सोनी, जितेंद्र राठौर, रवि कुमार सोनी, दीपचंद केसरवानी, अनिल खूंटे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिहान, मोहम्मद इमरान, शिवनंदन कुजूर, विनोद उरे, रमेश दास महंत, योगेश अग्रवाल, नौशाद खान, द्वारिका देवांगन, दीपेश यादव, कमलेश प्रजापति, सलमान कुरैशी, यशवर्धन, दिलेश्वर यादव, रजनी पटेल, निखिल सूर्यवंशी, अल्तमस खान, साजिद खान, जुनैद, समीर खान, मुकेश पटेल, अभिषेक कंवर,नफीस मेमन, बंटी श्रीवास, ग्रेडिंग ग्वालियर, बाबा अजीज, कुलदीप राठौर उत्तम प्रजापति, सलीम खान, मितेश साहू, राहुल साह, नाटू एवं विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समर्थक मौजूद रहे।
