राठी गोदाम के पास जुआ खेलते 6 गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी। जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास ताश पर रुपये का दांव लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 55,650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि राठी गोदाम के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश अहमद (26), गोपाल साहू (32), दीपक केसरिया (26), अजमद हुसैन (35), सुनील मेश्राम (26) और दुर्गेश्वर (35) शामिल हैं। सभी धमतरी के अलग-अलग वार्डों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान नकदी रकम और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं।