शराब के साथ दो गिरफ्तार देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कटघोरा/कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 60 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12N7497 जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, झलकचार रंजना, थाना दीपका निवासी हरिशंकर यादव (34) और संजय कुमार कंवर (27) मोटरसाइकिल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। सूचना के आधार पर कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से शराब बरामद हुई।

मामले में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।