नेहरू चौक पर युवतियों से बदसलूकी, नाश्ते के दौरान थप्पड़ मारने की घटना से शहर में आक्रोश

✍️ भागीरथी यादव

 

बिलासपुर के व्यस्त नेहरू चौक पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रतन लस्सी दुकान में सुबह नाश्ता करने पहुंची दो युवतियों के साथ खुलेआम बदसलूकी और मारपीट की गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अन्ना डोसा संचालक संजय तरण पुष्कर ने जबरन पास बैठने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पहले गाली-गलौच की और फिर दोनों युवतियों को थप्पड़ मार दिए। घटना से अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित युवतियों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत को फिर से उजागर करती है।