भाजपा किसान मोर्चा को मिला युवा नेतृत्व, दुष्यंत शर्मा बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

हरदीबाजार।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बोईदा के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता दुष्यंत शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दुष्यंत शर्मा की नियुक्ति से पार्टी संगठन में उत्साह और हर्ष का माहौल है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद दुष्यंत शर्मा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनमें जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की नीतियों, योजनाओं और किसानों से जुड़े जनहित के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी होंगी।

  • Related Posts

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    सुशील जायसवाल   कोरबी/चोटिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोरबी में शुक्रवार 23 जनवरी को ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात शिक्षक सतीश कुमार चौबे द्वारा विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय सिंह तंवर, विख्याता संतोष कुमार दिनकर, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन उपरांत प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय सिंह तंवर द्वारा मां सरस्वती की अमर गाथा पर आधारित एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत प्रस्तुति से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक टी.एस. शांडिल्य, शैलेंद्र प्रजापति, श्रीमती एस.के. साव, एस. जायसवाल, टी. बारमते, प्रीति कश्यप, पत्रकार सुशील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।  

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    ✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इस तबादला आदेश में सहायक ग्रेड-तीन, सहायक ग्रेड-दो, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोटाइपिस्ट और वाहन चालक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। यह फेरबदल राज्य के कई जिलों और संभागों में किया गया है। कई जिलों में नई पदस्थापना जारी सूची के अनुसार धमतरी, दुर्ग, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, रायपुर, बालोद, दंतेवाड़ा, कवर्धा, राजनांदगांव, खैरागढ़, सारंगढ़, रायगढ़, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, कोरबा और बिलासपुर सहित अन्य जिलों में कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को संभागीय कार्यालयों एवं बीआईयू (BIU) इकाइयों में भी भेजा गया है। कार्य संतुलन और कर संग्रहण पर जोर विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह तबादला पूरी तरह से नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यालयों के बीच कार्य संतुलन बनाना और कर संग्रहण से जुड़े कार्यों में तेजी लाना है। वाणिज्यिक कर विभाग का मानना है कि इस कदम से विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ेगी और कर प्रशासन अधिक प्रभावी होगा। शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश स्थानांतरित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित