संतान न होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कटघोरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां संतान न होने और चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री बस्ती ढेलवाडीह निवासी तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व रंजना यादव (35) से हुई थी। लंबे समय से दंपती को संतान नहीं थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था।

हाल ही में रंजना यादव अपने मायके ढेलवाडीह मेला देखने गई थी। पति भी मेले में पहुंचा था। वहां से लौटने के बाद रविवार शाम को पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखे फावड़े से पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल रंजना जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रंजना को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बोईदा आंगनबाड़ी में ‘वजन त्यौहार’ की शुरुआत, पोषण सुधार की दिशा में सशक्त पहल

    ज्ञान शंकर तिवारी     कोरबा। ग्राम बोईदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ‘वजन त्यौहार’ कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच संजय राज के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का माहौल उस समय और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब नन्हे बच्चों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच संजय राज ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पंजीकृत बच्चों की संख्या, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति तथा कुपोषण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों का नियमित वजन मापन सुनिश्चित किया जाए तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाने पर बल दिया। ‘वजन त्यौहार’ के अंतर्गत बच्चों का वजन मापकर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया और माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती श्रीवास, सविता पंथ, नंद पटेल, मितानिन, सहायिका एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर कुपोषण मुक्त ग्राम की दिशा में ठोस कदम उठाना है। ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता के साथ आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

    कोरबा डामौकुंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

      कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डामौकुंडा में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतिका हिरोंडिया मरावी (41 वर्ष) अपने पति कल्लू उर्फ कल्याण सिंह (42 वर्ष) के साथ गांव में रहती थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे कटघोरा स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में कार्यरत हैं। घर में पति-पत्नी ही निवास करते थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने स्वयं अपने बेटे को फोन कर बताया कि उसकी मां उठ नहीं रही है और उसे घर बुलाया। बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी भेजा गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पति से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी खराब मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर 7 फरवरी 2026 को उसने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को सामान्य दिखाने के लिए शव को सोने की अवस्था में लिटा दिया और स्वयं शराब पीकर कमरे में पड़ा रहा, ताकि किसी को शक न हो। बांगो पुलिस  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    अन्य खबरे

    बोईदा आंगनबाड़ी में ‘वजन त्यौहार’ की शुरुआत, पोषण सुधार की दिशा में सशक्त पहल

    बोईदा आंगनबाड़ी में ‘वजन त्यौहार’ की शुरुआत, पोषण सुधार की दिशा में सशक्त पहल

    संतान न होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कटघोरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    संतान न होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कटघोरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    कोरबा डामौकुंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    कोरबा डामौकुंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    सूने मकान में सेंध: मां–बेटे ने पार की 11 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी, कोरबा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

    सूने मकान में सेंध: मां–बेटे ने पार की 11 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी, कोरबा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर बिलासपुर में संगीतमय नमन

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर बिलासपुर में संगीतमय नमन

    बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप पर महिला ने ऑटो चालक की पिटाई, वीडियो वायरल

    बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप पर महिला ने ऑटो चालक की पिटाई, वीडियो वायरल