कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कटघोरा। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर कसीबहरा के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक क्षतिग्रस्त पुल से टकराकर नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कटघोरा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम वीरेंद्र सिंह बिंझवार है, जो ग्राम तूफान भैंसमा का निवासी है। वह किसी काम से कटघोरा आया हुआ था और वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कसीबहरा के पास यह हादसा हो गया।

घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वहीं क्षतिग्रस्त पुल को लेकर  लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की बात कर रहे थे