सुशील जयसवाल
कोरबा। ग्राम पंचायत कारीमाटी में शुक्रवार रात जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी ने गांव में समारु सिंह और रामलाल के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथी के पहुंचने और घरों में तोड़फोड़ करने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सतर्क किया। हाथी की मौजूदगी से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना के बाद ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि हाथी दोबारा गांव की आबादी में न पहुंच जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने की मांग की है।
