भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

 

 

ज्ञान शंकर तिवारी

 

 

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरबा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। कृष्णानंद राठौर को जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साईं तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की सहमति एवं भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर की गई है। वहीं युवा मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति जारी की गई।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कृष्णानंद राठौर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राठौर की नियुक्ति से युवाओं को पार्टी से जोड़ने में तेजी आएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

  • Related Posts

    राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    सुशील जायसवाल     कोरबी-चोटिया। जन संगठन वंचितों का सांसद जन जागरूकता अभियान के तहत राजमेरु संस्था रायपुर के सहयोग से क्षेत्र में महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मार्च से 11 मार्च तक विभिन्न गांवों में संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। अभियान के दौरान ग्राम जल, तुलबुल, सरभोका तथा कुम्हारी दर्री सहित आसपास के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य, महिला शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिला किसानों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अभियान का समापन ग्राम पंचायत सरभोका, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा में किया गया, जहां महिलाओं को समाज में समान भागीदारी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की गतिविधियों का संचालन शिव प्रसाद उदय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। विद्यार्थियों में कानून और पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हसदेव स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ दरी थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी आशीष सिंह और पुलिस स्टाफ ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और लोगों के बीच विश्वास बनाए रखना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को कानून का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे। अधिकारियों ने भी बच्चों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और उन्हें समाज की व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिलता है। वहीं इस पहल से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास भी मजबूत हुआ।

    अन्य खबरे

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

    राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप