“मैकेनिक बना मास्टरमाइंड चोर! एसी ठीक करने के बहाने करता था घर साफ” देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर में शातिर का खेल खत्म — CCTV और साइबर ट्रैकिंग से पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर – चोरी की वारदातों से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी को अपना “प्रोफेशन” बना लिया था — और तरीका ऐसा कि कोई शक भी न करे।

यह आरोपी खुद को एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करने वाला मैकेनिक बताकर कॉलोनियों में घुसता था। फिर दिन में घरों की रेकी करता और रात होते ही उन्हीं सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर देता था।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी चोरी के गहनों को गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रख देता था और पैसा सीधे अपने बैंक खाते में जमा करता था। यानी चोरी भी प्लानिंग से और पैसा भी “सफेद” बनाने की कोशिश!

पुलिस ने जब केस की जांच शुरू की तो करीब 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और आखिरकार उसे धर दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि ऑनलाइन जुए की लत और बढ़ते कर्ज ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

 “चोरी का हाईटेक खेल खत्म… अब सलाखों के पीछे ‘मैकेनिक चोर’!”