दंतेवाड़ा में तेंदुए का शिकार: खाल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

दंतेवाड़ा। गीदम रेंज के गुमलनार इलाके में वन विभाग ने तेंदुए का शिकार करने वाले 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तेंदुए को फंदे में फंसाकर जिंदा हालत में कुल्हाड़ी से मार डाला, फिर उसकी खाल निकालकर बेचने की तैयारी में थे।

DFO के निर्देश पर रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडेय की टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और आरोपियों—सुंदरलाल, धरमू सिमरथ, दियालू, दिनेश कश्यप व गोबरु—को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके पास से 6–7 साल के तेंदुए की खाल बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही