
✍️ भागीरथी यादव
बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से नगद रकम, मोबाइल और चार पहिया वाहन समेत करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापा मारा गया, जहां फार्म हाउस संचालक समेत कई लोग जुआ खेलते पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह (38) निवासी ओम नगर सिविल लाइंस, मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक सिविल लाइंस, विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला, मनीष शर्मा (42) निवासी विद्या नगर तारबहार, नीरज शर्मा (42) निवासी विद्या नगर तारबहार, दीपक अग्रवाल (37) निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी, चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर तथा मयंक सोनकर (20) निवासी नया बस स्टैंड तिफरा शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपए नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है।
पूरे मामले में कोनी थाना पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
