✍️ भागीरथी यादव
कोरबा, 15 जून 2026। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सर्व यादव समाज जिला कोरबा द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव दृष्टि वृद्ध आश्रम, मां सर्वमंगला मंदिर परिसर पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इसके पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर, शारदा विहार मुड़ापार, कोरबा में केक काटकर दोनों नेताओं का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने श्री राधा कृष्ण भगवान एवं माता सर्वमंगला के समक्ष प्रार्थना करते हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, वैभव एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सर्व यादव समाज जिला संगठन, महिला संगठन एवं युवा संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी सर्व यादव समाज जिला कोरबा के ओम नारायण यादव द्वारा प्रेस को प्रदान की गई।
