KORBA ब्रेकिंग: रिंग रोड पर ट्रेलर-बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। रिंग रोड पर ग्राम पंचायत परीपानी के पास ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मनीष कंवर, निवासी केरवालद्वारी, बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे से टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा करीब 100 से 150 मीटर दूर जा गिरा। बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर सड़क किनारे जा घुसा। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेलर की तेज रफ्तार और वाहन चालकों के नशे में होने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।