
कोरबा। पंचवटी क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने एक माह बाद मुख्य आरोपी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

27 मार्च को बाइक सवार आरोपियों ने आशा खेवरार पर पीछे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ब्रेकअप के तनाव में अपनी गर्लफ्रेंड को मारने निकला था, लेकिन रास्ते में युवती को देखकर उस पर ही हमला कर दिया।
मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
