कांग्रेसी पैदल मार्च कर करेंगे निगम का घेराव

✍️ भागीरथी यादव

 

श्याम नारायण के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन आप का मिला समर्थन

 

कोरबा। शहर की बदहाल सड़कों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 27 अगस्त को पैदल मार्च निकालेंगे। श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में होने वाले इस मार्च के जरिए नगर निगम प्रशासन का ध्यान शहर की सड़क व्यवस्था की ओर आकर्षित कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम के अनुसार पैदल मार्च दोपहर 12 बजे कोसाबाड़ी से शुरू होकर नगर निगम कार्यालय तक पहुंचेगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सड़कों की स्थिति सहित शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर सड़कें खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण और मरम्मत गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाना जरूरी है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।

 

श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में होने वाले इस पैदल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ने इसे शहरवासियों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा जनहित का कार्यक्रम बताया है।