कटघोरा में ऑल्टो को ट्रक ने मारी टक्कर, नो-एंट्री पर सवाल

✍️ भागीरथी यादव

 

कटघोरा। कटघोरा तहसील कार्यालय के समीप रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार Maruti Alto क्रमांक CG 12 D 8543 को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑल्टो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद शहर में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच नो-एंट्री लागू होने के बावजूद बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह भारी वाहनों के आने-जाने से हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

 

कटघोरा से विवेक महंत की रिपोर्ट