कोरबा : पाली के बनबांधा स्कूल में बच्चियां बर्तन धोकर वापस आती दिखीं देखें वीडियो….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

पाली/कोरबा। पाली ब्लॉक के बनबांधा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चियां बर्तन धोकर उन्हें वापस स्कूल की ओर लाती नजर आ रही हैं। वीडियो बनाने वाले द्वारा जब बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे बर्तन धोने गई थीं।

बताया जा रहा है कि बर्तन धोने के लिए स्कूल के पास स्थित भरे हुए तालाब के किनारे जाना पड़ता है। बारिश के मौसम में तालाब में पानी अधिक होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसी अनहोनी से पहले स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लेकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है।