कोरबा: दर्री बिजली तार में स्पार्किंग, विभाग ने लिया तत्काल संज्ञान देखें वीडियो…..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा, 25 सितंबर। जेलगांव चौक प्रेम नगर के पास से गुजर रहे 11 केवी बिजली तार में बार-बार स्पार्किंग होने से हादसे का खतरा बना हुआ था। मौके के वीडियो में तार से चिंगारी और जलते हुए कण नीचे गिरते दिखाई दे रहे थे।

तार के नीचे छोटी-छोटी दुकानें लगी हुई हैं। आसपास पेड़ की सूखी लकड़ियां भी गिरी थीं, जिनमें चिंगारी गिरने से आग लग रही थी। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

दुकान संचालक विनय खरे ने मामले की जानकारी बिजली विभाग को देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि नीचे दुकानें संचालित होने के कारण स्पार्किंग से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर कार्रवाई की और समस्या को दूर करने का काम किया। विभाग की तत्परता से संभावित हादसे का खतरा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली विभाग का आभार जताया।