खबर का असर: शारदा सुपर बाजार के सामने सड़क की मरम्मत शुरू

✍️ भागीरथी यादव

 

कटघोरा। शारदा सुपर बाजार के सामने बदहाल सड़क को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के पानी से राहगीरों व वाहन चालकों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में काम शुरू किया गया है।

                    ख़बर से पहले की तस्वीर 

 

 

गौरतलब है कि शारदा सुपर बाजार के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा उखड़ गया था और जगह-जगह गड्ढे होने से बारिश के दौरान पानी भर जाता था। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

              ख़बर के बाद की तस्वीर 

 

समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत की पहल शुरू की है। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने और कार्रवाई शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई है।

 

लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ जर्जर हिस्से का स्थायी सुधार भी किया जाना जरूरी है, ताकि समस्या दोबारा न हो।

 

 

कटघोरा से विवेक महंत